ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का अचानक तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में उन्हें अब सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप में अभिषेक चौधरी की नियुक्ति की गई है। उन्हें ग्वालियर नगर निगम की कमान सौंपी गई है।
तबादला आदेश जारी होने के साथ ही ग्वालियर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब अभिषेक चौधरी के सामने शहर की नगर निगम व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को संभालने की जिम्मेदारी होगी।
ग्वालियर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, संघ प्रिय की नई पोस्टिंग सिंगरौली में हुई है।
Comments (0)