ग्वालियर में डॉ. वैभव चौबे की बड़ी पहल, GRMC-JAH में लगेगा मेगा फिजियोथेरेपी कैंप, मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Kapil

Kapil

Gwalior | Updated: 05 Sep 2026, 02:14 PM IST | 1 min read
ग्वालियर में डॉ. वैभव चौबे की बड़ी पहल, GRMC-JAH में लगेगा मेगा फिजियोथेरेपी कैंप, मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज
Share:

ग्वालियर: 8 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ग्वालियर के गजराज मेडिकल कॉलेज (GRMC) समूह के जयारोग्य अस्पताल (JAH) में एक विशेष मेगा फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

GRMC के फिजियोथेरेपी विभाग के HOD डॉ. वैभव चौबे के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह कैंप मध्य प्रदेश में अपनी तरह का पहला बड़ा मेगा फिजियोथेरेपी कैंप होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कैंप में अलग-अलग प्रकार की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार और जरूरी सलाह दी जाएगी।

 

डॉ. वैभव चौबे का कहना है कि आज बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही गर्दन, कमर, घुटने और कंधों के दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठकर मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करना, गलत तरीके से एक्सरसाइज करना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

 

ऐसे समय में फिजियोथेरेपी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह केवल दर्द से राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की शारीरिक क्षमता, गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने में भी अहम भूमिका निभाती है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर स्वास्थ्य व्यवस्था मेंफिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दे चुके हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए डॉ. वैभव चौबे और उनकी टीम द्वारा लोगों तक फिजियोथेरेपी की पहुंच और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है।

Comments (0)

Advertisement