नए AC ने दिया धोखा! Advocate Himansh और Mukul Sharma ने भेजा लीगल नोटिस, फिर बदल गई पूरी कहानी
Editor
ग्वालियर। उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक ने अपनी शिकायत को सिर्फ कस्टमर केयर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कानूनी रास्ता अपनाकर अपना हक हासिल किया। मामला एक नामी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के एयर कंडीशनर से जुड़ा है, हालांकि खबर में किसी कंपनी या ब्रांड का नाम नहीं लिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, एडवोकेट हिमांश शर्मा ने हाल ही में एक नया एयर कंडीशनर खरीदा था। इंस्टॉलेशन के बाद ही AC अपेक्षित कूलिंग नहीं कर रहा था। समस्या आने पर कंपनी के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क किया गया और सर्विस इंजीनियर ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। लेकिन ग्राहक का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और AC में किसी तकनीकी खराबी को स्वीकार नहीं किया गया।
जब लगातार शिकायतों के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तब एडवोकेट हिमांश शर्मा ने अपने सहयोगी मुकुल शर्मा के साथ मिलकर संबंधित कंपनी और डीलर को LEGAL नोटिस भेजा। नोटिस में 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने और उपभोक्ता को राहत देने की मांग की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो मामले को उपभोक्ता आयोग सहित सक्षम कानूनी मंच पर ले जाया जाएगा।
बताया जाता है कि नोटिस कंपनी के उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद मामले की समीक्षा की गई। निर्धारित 15 दिनों की अवधि पूरी होने से पहले ही कंपनी ने AC वापस मंगवा लिया और ग्राहक को पूरी खरीद राशि (Full Refund) लौटा दी। इसके बाद मामला आपसी स्तर पर सुलझ गया।
यह घटना इस बात का उदाहरण है कि यदि किसी उपभोक्ता को खरीदे गए उत्पाद को लेकर परेशानी होती है और सामान्य शिकायत प्रक्रिया से समाधान नहीं मिलता, तो कानून द्वारा उपलब्ध अधिकारों का उपयोग करके वह अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकता है। साथ ही कंपनियों और ग्राहकों के बीच विवादों का समाधान कई बार कानूनी प्रक्रिया शुरू होने से पहले भी हो सकता है।