देर रात सड़क पर शराब पार्टी! युवतियों के हाथ में बीयर और सिगरेट देख हर कोई रह गया हैरान

Editor

Editor

16 Jun 2026 1 min read
Text Size:
देर रात सड़क पर शराब पार्टी! युवतियों के हाथ में बीयर और सिगरेट देख हर कोई रह गया हैरान
Share:

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने शहर की कानून व्यवस्था और रात की पुलिस गश्त पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक-युवतियां देर रात सड़क पर खुलेआम बीयर पीते और सिगरेट के कश लगाते नजर आ रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि यह मामला ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से रोबोट चौराहे के बीच का है, जहां एक बुलेट और एक एक्टिवा पर सवार युवक-युवतियों का समूह सड़क पर बेखौफ अंदाज में घूमता दिखाई दिया। वीडियो में कुछ युवतियों के हाथ में बीयर की बोतलें साफ नजर आ रही हैं, जबकि युवक वाहनों पर सवार होकर मस्ती करते दिख रहे हैं।

 

यह पूरी घटना वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि जब पुलिस शहरभर में चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है, तब इस तरह की गतिविधियां उसकी नजर से कैसे बच गईं?

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें चिंता का विषय बन गई हैं।

 

वायरल वीडियो के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों के नंबरों के आधार पर संबंधित युवक-युवतियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कुछ युवाओं में कानून का डर खत्म होता जा रहा है, या फिर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने के लिए नियमों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है? फिलहाल यह वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Comments (0)