देशभर में इस समय अगर किसी सरकारी योजना की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली यह योजना एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि सरकार जल्द ही 22वीं किस्त जारी करने जा रही है। इसके साथ ही Farmer ID और e-KYC को लेकर नए नियमों ने करोड़ों किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।
सरकार के मुताबिक, 22वीं किस्त के तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में ₹18,640 करोड़ से ज्यादा राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।
Comments (0)