चुरहट विधानसभा क्षेत्र से शरदेंदु तिवारी की करारी हार, कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह जीते

चुरहट विधानसभा क्षेत्र से शरदेंदु तिवारी की करारी हार, कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह जीते

Subhash Kumar.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुरहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह ने बड़ी जीत हासिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी को 27777 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी की हार के बाद से भाजपा को बड़ा झटका लगा है और भाजपा समर्थकों में उदासी और मायूसी की काली घनघोर घटाएं छा गई हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह की जीत के बाद चुरहट विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह पर उनके समर्थक आतिशबाजी करके जीत की खुशी मना रहे हैं। इसके साथ ही मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 97517 मत प्राप्त कर 27777 मतों से विजय श्री का वरण किए हैं। जबकि जनता ने भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी के खाते में केवल 69740 मत ही डाले, इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी जनता के बीच अपना विश्वास नहीं बना पाए। और उन्हें पराजय का मुख देखना पड़ा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )