सीधी जिले में हुई बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 50 से अधिक यात्री हुए घायल

Subhash Kumar.
सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बस में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मड़वास से सीधी आ रही विक्रम बस टिकरी मार्ग पर दरिया पुल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि यात्री बस वन विभाग के वाहन को साइड देते समय 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। खाई में गिरने से 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक के घर में मातम पसर गया है। और वहीं घटना होने के उपरांत सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्तियों में दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है, और संपूर्ण प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच चुका है और वहां पर घटना का जायजा लिया जा रहा है।