कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने किया निलंबित, नए अध्यक्ष की मान्यता हुई रद्द

Subhash Kumar.
खेल मंत्रालय ने हाल ही में कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। और कुश्ती संघ के हुए चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक संजय सिंह नए अध्यक्ष बने थे, जिनकी मान्यता भी रद्द कर दी गई है। इस कारण से बृजभूषण शरण सिंह को एक बड़ा झटका लगा है।
कुश्ती संघ के चुनाव से बने नए अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा बृजभूषण शरण सिंह को माला पहनकर उनका आशीर्वाद लिया गया था। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे और न्यायालय में उनकी सुनवाई भी चल रही है। कुश्ती के खिलाड़ी विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया एवं साक्षी मलिक के द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में बीते दिनों आंदोलन भी किया गया था। ऐसे में अब बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन का चुनाव जीतने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान भी कर दिया था।

साभार गूगल
लेकिन अब खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ पर कड़ा एक्शन लेते हुए कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द की और कुश्ती संघ को भी निलंबित कर दिया है।