कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा भारत रत्न सरकार ने किया बड़ा ऐलान।

कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर देश का सर्वोत्तम नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले हैं कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षक एवं राजनीतिज्ञ के रूप में रही है वह बिहार के उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। और लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक भी कहा जाता था।
कौन थे कर्पूरी ठाकुर ?
कर्पूरी ठाकुर बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाले नेता माने जाते थे आपको बता दे की कर्पूरी ठाकुर एक साधारण नाई परिवार में जन्मे थे कर्पूरी ठाकुर के लिए यह भी कहा जाता है कि वह कांग्रेस विरोधी राजनीति किया करते थे और अपना सियासी मुकाम हासिल कर लिए थे यहां तक की आपातकालीन के दौरान इंदिरा गांधी की तमाम कोशिशें के बावजूद भी इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
आपको बता दे कि बिहार में आज भी बहुत सम्मान दिया जाता हैं कर्पूरी ठाकुर चुनावी विश्लेषण की माने तो कर्पूरी ठाकुर को बिहार की राजनीति में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है सन 1988 में कर्पूरी ठाकुर का निधन हो गया था लेकिन इतने साल के बाद भी वह बिहार के पिछड़े और अति पिछड़े मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय है।