तंबू में हैं मेरे राम तो कैसे बनाऊं अपना घर : श्री राम भक्त सतीश दुबे

तंबू में हैं मेरे राम तो कैसे बनाऊं अपना घर : श्री राम भक्त सतीश दुबे

Subhash Kumar.

आराध्य देव भगवान श्री राम जी के भक्त सतीश दुबे ने सन् 1986 में संकल्प लिया था कि जब तक मेरे आराध्य देव भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनेगा तब तक मैं अपना आशियाना नहीं बनाऊंगा।

 

‘पाञ्चजन्य की एक रिपोर्ट के अनुसार’ श्री राम के अनन्य भक्त सतीश दुबे ने सन् 1986 में संकल्प लेते हुए कहा था कि जब तक मेरे प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर नहीं बन जाता है, तब तक मैं अपने घर के निर्माण के विषय में सोचूंगा भी नहीं। सतीश दुबे ने संकल्प लिया था कि श्री राम मंदिर बनने के बाद ही अपने घर के निर्माण की ईंट रखूंगा। सतीश दुबे ने अब कहा है कि मेरे आराध्य प्रभु श्री राम जी को अपना घर मिल गया है और अब मैं भी अपना मकान बनाऊंगा।

साभार पाञ्चजन्य (एक्स से ली गई फोटो)

सतीश दुबे जैसे और भी न जाने कितने भक्तो ने अलग अलग संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण होने जा रहा है और सभी श्री राम भक्तों का स्वप्न साकार होने वाला है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )