गरीबी दूर करने के लिए करना होगा रोजगार निर्माण : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

गरीबी दूर करने के लिए करना होगा रोजगार निर्माण : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Subhash Kumar.

गोवा में आयोजित हुए सागर मंथन कार्यक्रम के सुशासन संवाद में अतिथि रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी को दूर करने के लिए रोजगार निर्माण करने होंगे, उसके लिए उद्योग, व्यापार को बढ़ाना होगा और खेती को भी बढ़ाना होगा। जब तक कैपिटल इन्वेस्टमेंट नहीं होगा, तब तक रोजगार निर्माण नहीं होगा, जब तक रोजगार का निर्माण नहीं होगा तब तक गरीबी दूर होना संभव नहीं है।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चाइना एवं रूस का उदाहरण देते हुए आगे कहा कि विदेशों से कम्युनिस्ट विचारधारा समाप्त होती जा रही है, भारत में भी कम्युनिस्ट समाप्त, समाजवादी पार्टी की स्थिति को लेकर तंज कसते हुए शायराना अंदाज में कहा कि ‘दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा तो कोई वहां गिरा’ और समाजवादी भी समाप्त हो गई है। इसके साथ ही कांग्रेस को एक कन्फ्यूज्ड पार्टी बताया है।

सागर मंथन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (स्क्रीनशॉर्ट :  साभार पाञ्चजन्य)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र एवं समाजवाद के आधार पर कांग्रेस पार्टी में अलग अलग तरह के लोग आते रहे हैं। साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की बात भी कही है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )