असम राज्य में बंद होंगे 1000 निजी मदरसे : मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम 

असम राज्य में बंद होंगे 1000 निजी मदरसे : मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम 

Subhash Kumar.

असम राज्य में राज्य सरकार मदरसों को लेकर एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। असम राज्य की हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार प्रदेश में चल रहे 1000 निजी मदरसों को सामान्य विद्यालयों में परिवर्तित करने जा रही है। 

 

‘TV9 भारतवर्ष’ की एक रिपोर्ट के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि मदरसा संचालकों से वार्तालाप करने का प्रयास जारी है, असम राज्य के सभी निजी मदरसों को पूर्व में ही बंद कर उन्हें विद्यालयों में बदल दिया गया है।

साभार गूगल

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि निजी मदरसों को भारत के संविधान के अनुसार संरक्षित किया गया है, जिसमें अल्पसंख्यक संचालित शैक्षणिक संस्थानों को सरकार किसी तरह से छू कर सकती है। यह संस्थान आरटीई अधिनियम से भी बाहर होते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में कुल 1000 निजी मदरसों को बंद करने का निर्णय लिया है। कुल 3000 मदरसों में से 1000 मदरसों को बंद किया जा सकता है, उसके उपरांत निजी मदरसों की संख्या कुल दो हजार ही रह जाएगी। इसके लिए मदरसा संचालकों के साथ बात करने की कोशिश जारी है।

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पूर्व में भी यह बात कही थी और एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि अब मुस्लिम समुदाय की भी जनगणना की जाएगी, सरकार ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी कहा है कि सरकार द्वारा उन गांवों का सत्यापन किया जा रहा है जहां असमिया मुस्लिम समुदाय के लोग निवास करते हैं। इसके साथ ही इस वर्ष के अंत तक में मुस्लिम जनगणना का कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (1 )