यह देश हिंदुओं का है, सेक्युलरिज्म की भाषा हमें न सिखाओ : हिमंता बिस्वा सरमा

यह देश हिंदुओं का है, सेक्युलरिज्म की भाषा हमें न सिखाओ : हिमंता बिस्वा सरमा

Subhash Kumar.

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर से फायर हुए हैं, एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

 

पाञ्चजन्य की एक रिपोर्ट के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि यह देश हिंदुओं का था, हिंदुओं का है और हिंदुओं का ही रहेगा। हमें यह सेक्युलरिज्म की भाषा मत सिखाओ।

साभार गूगल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कहा है कि हमें आपसे सेक्युलरिज्म की भाषा नहीं सीखनी है, वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र दुनिया को हमने दिया है। उन्होंने कहा कि सेकुलरिज्म का अभिप्राय यह नहीं है कि राम मंदिर को तोड़कर बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई जाए, इसे सेक्युलरिज्म नहीं कहते हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )