मध्य प्रदेश विधानसभा में लगाया गया भीमराव अंबेडकर का पोस्टर, नेहरू के पोस्टर हटे

मध्य प्रदेश विधानसभा में लगाया गया भीमराव अंबेडकर का पोस्टर, नेहरू के पोस्टर हटे

SUBHASH KUMAR.

भोपाल.  मध्य प्रदेश विधानसभा में लगातार कई वर्षों से नेहरू के पोस्टर लगे हुए थे। जिनमें अब नेहरू के स्थान पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लगाए गए हैं।

 

‘ऑप इण्डिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा से नेहरू के पोस्टर हटा करके वहां पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लगा दिए गए और उन्हें सम्मान दिया गया है। नेहरू के पोस्टर हटाने के बाद से अब विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर हो गया है।

 

दरअसल मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के पहले विधानसभा सत्र में दिन सोमवार, दिनांक 18 दिसंबर 2023 को एक विवाद खड़ा हुआ। जिसमें नेहरू की पोस्टर हटाने के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लगाने की बात को लेकर विपक्ष के द्वारा भाजपा सरकार को आड़े हाथों ले लिया।

साभार गूगल

स्पीकर की कुर्सी के पीछे बांए एवं दाएं ओर महात्मा गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू के पोस्टर लगे हुए थे, जिनमें अब नेहरू के स्थान पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का पोस्टर लगा हुआ नजर आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा है कि नेहरू की तस्वीर खराब हो गई थी इस वजह से वहां पर नेहरू की तस्वीर को हटाकर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है।

साभार गूगल

हालांकि इस मामले में कांग्रेस को यह बदलाव रास नहीं आया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके साथ ही कहा है कि यदि जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर नहीं लगाई जाती, तो हम अपनी ओर से वहां पर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाएंगे।

 

पार्टी प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इतिहास को मिटाने में लगी हुई है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। दशकों से लगी हुई इस फोटो को हटाकर भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाना भाजपा की मानसिकता को प्रकट करता है। वही चुरहट विधायक अजय सिंह ने भी कहा कि डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाना गलत नहीं है, लेकिन! जहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगी थी वहां पर उन्हीं की तस्वीर होनी चाहिए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटाना बेहद आपत्तिजनक है। और चुरहट विधायक अजय सिंह ने जवाहरलाल नेहरू की शान में कसीदे करते हुए उन्हें स्वतंत्रता सेनानी भी बताया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )