भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, दिया कुमारी एवं प्रेमचंद्र बैरवा बने उपमुख्यमंत्री

Subhash Kumar.
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत के बाद लगातार कई दिनों से सीएम के चेहरे हेतु लगातार मंथन किया जा रहा था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिन मंगलवार, दिनांक 12 दिसंबर 2023 को सीएम पद के चेहरे की घोषणा कर दी गई है।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा को चुना गया है और साथ ही दिया कुमारी एवं प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की घोषणा होने के साथ ही वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी हैं और अब इन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा से विधायक हैं और साथ ही भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री हैं।