अजय अर्जुन सिंह के चुरहट विधायक बनने के बाद समर्थक संजय सिंह बघेल ने कराया मुण्डन, पूरा हुआ संकल्प

Subhash Kumar Pandey…🖊️
सीधी. मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय अर्जुन सिंह “राहुल” के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चुरहट विधानसभा से चुनाव जीतने के उपरांत उनके समर्थक संजय सिंह बघेल ने अपना मुंडन कराया है।

संकल्प पूरा होने से पूर्व संजय सिंह बघेल
बता दे कि बीते 5 वर्षों से लगातार उन्होंने ना तो अपने बाल कटवाए थे और ना ही दाढ़ी बनवाई थी। इस कारण से उनके बाल और दाढ़ी बहुत अधिक बड़े हो चुके थे। दरअसल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय अर्जुन सिंह के विधानसभा चुनाव हारने के उपरांत संजय सिंह बघेल ने संकल्प लिया था कि जब तक अजय अर्जुन सिंह चुनाव जीत नहीं जाते, तब तक वह अपने बाल और दाढ़ी नहीं निकलवायेंगे।

संकल्प पूरा होने के उपरांत संजय सिंह बघेल
हालांकि अब जब अजय अर्जुन सिंह ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में भारी बहुमत के साथ विजय हासिल कर ली, तब कहीं जाकर संजय सिंह बघेल का संकल्प पूरा हुआ। संकल्प पूरा होने के बाद संजय सिंह बघेल ने अजय अर्जुन सिंह की उपस्थिति में अपने दाढ़ी और बाल का मुंडन करवा दिया है। संजय सिंह बघेल का यह संकल्प कांग्रेस पार्टी एवं अजय अर्जुन सिंह के प्रति उनकी वफादारी को दर्शाता है।