विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 10 भाजपा सांसदों ने दिया त्यागपत्र

Subhash Kumar.
भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के उपरांत 21 भाजपा सांसदों में से 12 ने जीत हासिल की थी। जिसमें से अब तक 10 भाजपा सांसदों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। एवं दो भाजपा सांसद बाद में त्यागपत्र देंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने जिन सांसदों को चुनाव में उतारा था उनमें से पांच मध्य प्रदेश, तीन राजस्थान एवं दो छत्तीसगढ़ के सांसदों ने त्यागपत्र दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्यागपत्र देने वाले सांसदों के नाम नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप, रीती पाठक, अरुण साहू, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा है। इनके अलावा दो अन्य सांसद बाबा बालक नाथ एवं रेणुका सिंह बाद में त्यागपत्र देंगे।
गौरतलब है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई है, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने 21 सांसदों को विधानसभा चुनावी मैदान में उतारा था, इन 21 सांसदों में से 12 सांसदों को विजय हासिल हुई है। अब जीते हुए सांसदों में से 10 सांसदों ने अपने सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया है।