भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने माफियाओं को चेताया, “सुधर जाओ, नहीं तो माफियाओं को मैं नाश्ते में खाता हूं”

भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने माफियाओं को चेताया, “सुधर जाओ, नहीं तो माफियाओं को मैं नाश्ते में खाता हूं”

Subhash Kumar.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के संपन्न होने के बाद जैसे ही मतगणना के परिणाम आ गए और राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल कर ली, वैसे ही भाजपा विधायको के तल्ख तेवर दिखाई देने लगे हैं।

भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने माफियाओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि “माफियाओं को मैं नाश्ते में खाता हूं। राजस्थान के माफिया और सुधर जाओ, अन्यथा मुझे सुधारना भी आता है। ढूंढ ढूंढ के नाश्ते में खाऊंगा। रोक सकते हो तो रोक लो।”

साभार गूगल

विधानसभा चुनाव 2023 में जीतने के बाद विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। और माफियाओं को चेतावनी देते हुए सुधरने की नसीहत दी है।

हालांकि विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न होने के बाद से राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां से विजई हुए भाजपा विधायकों के एक से बढ़कर एक बयान सामने आने लगे हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )