नीदरलैंड के नेता गीर्ट विल्डर्स ने इस्लाम और लोकतंत्र को बताया एक दूसरे का परस्पर विरोधी

Subhash Kumar.
नीदरलैंड के दक्षिण पंथी नेता गीर्ट विल्डर्स जो बीते दिनों सुर्खियों में रहे हैं और साथ ही वह भारतीय सांसद नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर बोलने वाले नेता थे। इन्होंने हाल ही में नीदरलैंड में हुए चुनाव में जीत हासिल की है।
https://x.com/epanchjanya/status/1730108097358876907?t=6J-4-68Lg4mSNUXuuYDJdA&s=08
नीदरलैंड के नेता गीर्ट विल्डर्स ने अब इस्लाम को लेकर फिर एक बार टिप्पणी की है। “पाञ्चजन्य की एक रिपोर्ट के अनुसार” गीर्ट विल्डर्स ने कहा है कि इस्लाम और लोकतंत्र एक दूसरे के परस्पर विरोधी हैं। जहां इस्लाम है, वहां लोकतंत्र और स्वतंत्रता नहीं हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा है कि हम नीदरलैंड में एक भी मुस्लिम घुसपैठिए नहीं घुसने देंगे।