मशहूर उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे.. एक युग का अंत, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे.. एक युग का अंत, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिल्ली डेस्क: भारत के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं. काफी दिनों से रतन टाटा बीमार चल रहे थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 86 साल की उम्र में आखरी सांस ली। उनके निधन ने न केवल भारतीय उद्योग को बल्कि पूरे देश को गहरा सदमा दिया है.

आपको बता दें कि रतन टाटा ने अपने जीवन में टाटा ग्रुप को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया और भारतीय उद्योग को एक नई दिशा दी। उनके निधन की खबर से भारतीय उद्योग जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है. देश की दिग्गज हस्तियों ने रतन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )