अवैध रूप से बसे रोहिंग्याओं के ठिकानों पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने मारा छापा, फर्जी दस्तावेज किए जब्त

Subhash Kumar.
जम्मू के नरवाल क्षेत्र अंतर्गत रोहिंग्याओं के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की है।
“दैनिक जागरण” की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी कि जम्मू के नवल क्षेत्र में कई ऐसे रोहिंग्या बसे हुए हैं, जो असंवैधानिक रूप से रह रहे हैं। उनके पास यूएन के द्वारा दिया गया रिफ्यूजी कार्ड भी उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले अवैध रूप से बसे हुए रोहिंग्याओं की धर पकड़ हेतु जम्मू कश्मीर प्रदेश में छापे मार कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान शनिवार को जम्मू पुलिस ने रोहिंग्याओं को मौलाना आजाद स्टेडियम में बुलाया और उनके पहचान पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों सहित संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की ओर से जारी किए गए रिफ्यूजी कार्ड की जांच पड़ताल की।
इस दौरान पहले दिन 250 से अधिक रोहिंग्याओं की जांच करने पर 168 अवैध रोहिंग्याओं को देर शाम बसों से हीरानगर जेल में बने होल्डिंग सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या में बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन सभी अवैध रोहिंग्याओं को पकड़कर म्यांमार में डिपोर्ट किया जाएगा।

साभार गूगल
इसके अलावा मानव तस्करी में लिप्त होने के आरोप में भी कई रोहिंग्या गिरफ्तार हुए हैं, साथ ही रोहिंग्या औरतें भी इसी मानव तस्करी में लिप्त पाई गई थीं, उन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिंग्या नागरिकों के पास से छल कपट द्वारा बनवाए गए सभी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा अवैध रोहिंग्या नागरिकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।