तालिबानी अंदाज में पुजारी को गोली मारकर हत्या, निकाल ली गई दोनों आंखें

तालिबानी अंदाज में पुजारी को गोली मारकर हत्या, निकाल ली गई दोनों आंखें

Subhash Kumar.

 

गोपालगंज.  बिहार राज्य स्थित गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दानापुर में एक पुजारी की गोली मारकर पहले हत्या की गई और उसके बाद पुजारी की दोनों आंखें निकाल ली गई। पुजारी की हत्या करने के बाद पुजारी का शव झाड़ियां में फेंक दिया गया।

 

पुजारी की हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के द्वारा NH 27 पर आगजनी करते हुए पुलिस के विरुद्ध जमकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों के द्वारा पथराव भी शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस को मजबूरन हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

 

‘आज तक’ की एक रिपोर्ट के अनुसार मामला गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दानापुर का है। दानापुर गांव में शिव मंदिर के पुजारी मनोज कुमार लगभग 6 दिन पूर्व पूजा करने के लिए घर से मंदिर गए हुए थे, और अचानक वहीं से लापता हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी लापता हुए पुजारी मनोज कुमार का कोई भी सुराग नहीं मिल सका।

साभार गूगल

निराश होकर परिजनों ने मांझा थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की, लेकिन! लापता हुए पुजारी का कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था। अचानक दिन शनिवार दिनांक 16 दिसंबर 2023 को लापता हुए पुजारी मनोज कुमार का शव दानापुर गांव में एक झाड़ी में पड़ा हुआ मिला। शनिवार के दिन पुजारी का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई देने लगा। ग्रामीणों की भीड़ में एकजुट होकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए NH 27 पर आगजनी की घटना को अंजाम देते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस के विरुद्ध जमकर हंगामा किया। मामले को शांत करने पहुंची हुई पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया जिसे शांत करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )