असम सरकार ने 1281 मदरसे किए बंद, अब चलेंगे इंग्लिश स्कूल

Subhash Kumar.
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने राज्य में सरकारी मदद से चल रहे 1281 मदरसों को बंद करके इंग्लिश स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं। अब इन मदरसों के स्थान पर इंग्लिश स्कूल चलाए जाएंगे और इस्लामी शिक्षा की जगह सामान्य विषयों की शिक्षा दी जाएगी।
असम सरकार के द्वारा 1281 मदरसे को बंद करके इंग्लिश स्कूल खोलने के फैसले को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने एक पर पोस्ट करते हुए लिखा “सभी सरकारी और प्रांतीय मदरसों में असम आमिर एजुकेशन बोर्ड के तहत असम शिक्षा विभाग ने 1281 माध्यमिक शिक्षा मदरसों को माध्यमिक शिक्षा स्कूलों में बदलने हेतु अधिसूचना जारी की है।” असम की राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार सबसे अधिक मदरसे असम बांग्लादेश सीमा पर बसे धुबरी जिले में बंद किए गए हैं, और अब इनके स्थान पर इंग्लिश स्कूल चलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बरपेटा नौगांव और गोलपाड़ा नामक स्थान में भी बहुतायत की संख्या में मदरसे बंद हुए हैं बताया जाता है कि इन जिलों में बांग्लादेश से आने वाले अवैध घुसपैठियों की संख्या काफी अधिक रही है।

साभार गूगल
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने पूर्व में ही कहा था कि वह राज्य के सभी मदरसों को ही बंद करना चाहते हैं। नए भारत में लोगों को विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय की आवश्यकता होती है, जो नागरिकों को इंजीनियर डॉक्टर और प्रोफेशनल्स बनाएं।
असम राज्य में इसके पूर्व में लगभग 600 मदरसों को बंद किया जा चुका है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने कर्नाटक में हुए चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वे राज्य में 600 मदरसे बंद कर चुके हैं, और राज्य के सभी मदरसों को बंद करना चाहते हैं।।