अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रचा इतिहास, वर्ष 2023-24 में बनाए 50 लाख 65 हजार 624 सदस्य

Subhash Kumar.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो छात्रों को रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण देता है और साथ ही उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यकर्ता बनाता है। जब कभी भी राष्ट्र पर आपदा आती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उसे आपदा से निपटने में सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। यह हर वर्ष देश भर में सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को अपने संगठन से जोड़ने का कार्य करता है। इसी तारतम्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वर्ष 2023-24 में सदस्यता अभियान चलाकर 50 लाख 65 हजार 624 नए सदस्य बनाए हैं।

साभार गूगल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियानों में यह अब तक का सबसे अधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड है। जिसमें 50 लाख 65 हजार 624 सदस्य बनाए गए हैं। यह अपने आप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक नया इतिहास कायम किया है।