नेहरू की गलतियों से बना पाक अधिकृत कश्मीर : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

Subhash Kumar.
भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा की नेहरू की गलतियों के कारण पीओके बना है। अन्यथा पीओके का निर्माण संभव नहीं था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं है कि “नेहरू और कश्मीर पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। हम इस विषय को लेकर लोकसभा में चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

साभार पाञ्चजन्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके द्वारा आए दिन हमेशा ही बड़े मुद्दे उठाए जाते हैं, और ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान देते हुए नेहरू पर निशाना साधा है।
पाञ्चजन्य ने अपने वेरीफाइड ट्विटर (एक्स) अकाउंट की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेहरू की गलतियों के कारण पाक अधिकृत कश्मीर बना है। नेहरू और कश्मीर पर हम हमेशा लोकसभा में चर्चा करने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन! कांग्रेस इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।