पानीपुरी को लेकर महिला ने किया सड़क पर ड्रामा, 20 रुपये में 6 की जगह 4 टिक्की मिलने पर फूट-फूटकर रोई

पानीपुरी को लेकर महिला ने किया सड़क पर ड्रामा, 20 रुपये में 6 की जगह 4 टिक्की मिलने पर फूट-फूटकर रोई

वडोदरा। कहते हैं गुजरातियों का दिल बड़ा होता है, लेकिन यहां तो पानीपुरी वाले का दिल छोटा निकल गया। 20 रुपये में 6 गोलगप्पे मिलने चाहिए थे, लेकिन महिला को मिले सिर्फ 4। बस फिर क्या था—महिला गुस्से से नहीं बल्कि आंखों से आंसू बरसाते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गई।

राहगीरों ने जब वजह पूछी तो महिला फफक-फफककर बोली, “सबको 6 पूरी खिलाता है, मुझे 4 क्यों? बाकी की दो चाहिए, वरना ये लारी यहीं से हटाओ।”

कुछ देर बाद मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस भी सोच में पड़ गई कि ट्रैफिक संभाले या पानीपुरी विवाद। आखिरकार काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को वहां से हटाया गया, और सड़क पर लगा ‘पानीपुरी जाम’ भी खुल गया।

महिला का आरोप है कि दुकानदार उसके साथ दादागिरी करता है और हमेशा कम पूरी देता है। वहीं नगर निगम ने साफ कर दिया कि वो “पूरी की गिनती” में दखल नहीं देंगे, उनका काम सिर्फ खाने की क्वालिटी चेक करना है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )