भारत-पाक मैच से पहले विरोध तेज, पहलगाम हमले के बाद उठी बॉयकॉट की मांग

Delhi Desk: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले आगामी क्रिकेट मैच को लेकर राजनीति और समाज में बड़ी बहस छिड़ गई है। विपक्षी दलों और कई संगठनों का कहना है कि जब पाकिस्तान की धरती से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, तब ऐसे देश से क्रिकेट जैसे खेल संबंध रखना शहीदों का अपमान है।
दूसरी ओर, कुछ लोग मानते हैं कि खेल को राजनीति और आतंकवाद से अलग रखा जाना चाहिए। उनका तर्क है कि क्रिकेट मैच आपसी संवाद का जरिया भी बन सकता है और इससे दोनों देशों के आम नागरिकों के बीच आपसी संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए।
फिलहाल, लोगों की भावनाएँ शहीद हुए लोगों के साथ हैं और इसी कारण विरोध की आवाज़ें और भी मुखर हो रही हैं।
CATEGORIES देश
