ग्वालियर में युवती को गोली मारकर पास ही बैठा रहा युवक, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर दबोचा, देखें खतरनाक वीडियो

ग्वालियर में युवती को गोली मारकर पास ही बैठा रहा युवक, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर दबोचा, देखें खतरनाक वीडियो

 

ग्वालियर (अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट): शहर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने युवती को गोली मार दी और घटना के बाद वह घायल युवती के पास ही बैठा रहा। इस दौरान युवक के हाथ में लोडेड कट्टा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन युवक को काबू करना आसान नहीं था। उसने पुलिस पर भी फायरिंग करने की धमकी दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का गोला तक छोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को राउंडअप कर हथियार जब्त कर लिया।

गोली मारने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )