दतिया में 2 अक्टूबर से होगा सांसद खेल महोत्सव, तैयारी बैठक में सांसद संध्या राय ने दिए सख्त निर्देश

दतिया में 2 अक्टूबर से होगा सांसद खेल महोत्सव, तैयारी बैठक में सांसद संध्या राय ने दिए सख्त निर्देश

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय ने गुरुवार को दतिया प्रवास के दौरान माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने न्यू कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी यू.एन. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों का पंजीयन 20 सितम्बर तक किया जाएगा। वहीं सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2025 से होगा।

बैठक के दौरान सांसद संध्या राय ने खिलाड़ियों के आवागमन, आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, निर्णायक दल और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर महोत्सव को सफल बनाया जाए।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )