आईडीबीआई बैंक की सौगात: भिण्ड जिला अस्पताल को 11 व्हील चेयर, 5 स्ट्रेचर और फ्रीजर दान

भिण्ड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): शहर के जिला अस्पताल में गुरुवार को आईडीबीआई बैंक द्वारा मानव कल्याण के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक की ओर से 11 व्हील चेयर, 5 स्ट्रेचर और एक पानी का फ्रीजर अस्पताल को दान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थाएं जब ऐसे कार्य करती हैं तो समाज और जरूरतमंदों को सीधी मदद मिलती है।
अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. राजौरिया ने आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी बसंत कुमार मोदी का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया और बैंक के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बसंत कुमार मोदी ने कहा— “आईडीबीआई बैंक हमेशा मानव उत्थान और सामाजिक कल्याण के कार्यों में आगे रहता है। पहली बार भिण्ड जिला अस्पताल में यह दान किया गया है। भविष्य में भी बैंक समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए सहयोग करता रहेगा।”
कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ, नर्सिंग कर्मचारी और बैंक के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें गौरव श्रीवास्तव (मुख्य समन्वयक), अनुराग हिंगवासिया (शाखा प्रबंधक), आयुष वर्मा (सहायक प्रबंधक) सहित कई अधिकारी शामिल थे।
