जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लूट के फरार आरोपी को कट्टा-नकदी सहित दबोचा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी बड़ोनी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस ने लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि 27 अगस्त को फरियादी जसवंत सिंह परिहार (ग्राम विलोनी निवासी, हाल प्रिय दर्शनीय कॉलोनी, रामलला मंदिर के पास, दतिया), जो ग्राम हथलई समिति प्रबंधक हैं, ने थाना जिगना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उनके बैग से ₹55,222 नकद, पीओएम मशीन, संस्था का रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 10 सितम्बर को फरार आरोपी अजय उर्फ अज्जू पुत्र कप्तान सिंह चोहान, निवासी ग्राम पठारी को ग्राम डांगकरैरा के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सागर पुत्र मनीराम अहिरवार, निवासी ग्राम पठारी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी अजय चोहान के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा राउंड, लूटे गए ₹17,000 नगद एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रचना माहोर (थाना प्रभारी जिगना) एवं उनकी टीम के साथ आर. धर्मेन्द्र यादव, आर. देवेश शर्मा, आर. गोविन्द प्रताप, आर. मोहर सिंह, आर. सतीश शर्मा, आर. धर्मेन्द्र राजावत, आर. कमलेश नागर एवं म.आर. मन्जू रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
