तेज रफ्तार, नो-हेलमेट और नाबालिग चालक पर शिकंजा, पुलिस का सख्त अभियान

तेज रफ्तार, नो-हेलमेट और नाबालिग चालक पर शिकंजा, पुलिस का सख्त अभियान

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर दतिया जिले में 8 से 22 सितंबर तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में इस अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान के तहत तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग चालक, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग तथा बिना रजिस्ट्रेशन और फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के पहले दिन, 8 सितंबर को, दतिया पुलिस ने देहात और शहरी क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 111 चालान बनाए गए और ₹46,200 का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )