विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर दतिया में 122 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर दतिया में 122 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर सोमवार, 8 सितम्बर को जिला चिकित्सालय दतिया में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ लिया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. हरेंद्र सिंह (मेडिसिन विशेषज्ञ) एवं डॉ. पीयूष लाल (अस्थि रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों की जाँच कर आवश्यक दवाएँ वितरित कीं। वहीं, फिजियोथेरेपी विभाग की टीम ने एक्सरसाइज थेरेपी एवं इलेक्ट्रोथेरेपी की मदद से गर्दन, कमर, घुटना, एड़ी दर्द, गठिया, फ्रोजन शोल्डर, अस्थमा, बेल्स पाल्सी, लकवा और चेहरे की तिरछी समस्या जैसी बीमारियों का उपचार किया।

शिविर में कुल 122 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनमें 58 पुरुष और 64 महिलाएँ शामिल रहीं।

इस अवसर पर डॉ. डी.एस. तोमर (आर.एम.ओ.) ने वृद्धजन स्वास्थ्य पर व्याख्यान देते हुए संतुलित आहार, जीवनशैली में सुधार और नियमित व्यायाम की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित वृद्धजनों को मूल्यांकन पुस्तिकाएँ भी प्रदान कीं।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश पटेल (सहायक प्रबंधक), डॉ. सोनाली मुकाती (फिजियोथैरेपिस्ट), नर्सिंग ऑफिसर संजय सिसोदिया, लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी रावत, लोकेंद्र यादव एवं संतोष प्रजापति सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )