साइकिल पर कलेक्टर-एसपी, शहर में अचानक हुए निरीक्षण पर लोग रह गए दंग!

दतिया (शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट): नगर में कलेक्टर और एसपी ने साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों और बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों, तालाब और अन्य सार्वजनिक स्थानों का भी जायजा लिया।
कलेक्टर ने तर्पण कर रहे लोगों से बातचीत की और राहगीरों से शहर की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
नवरात्र के आगमन से पहले मंदिरों और धार्मिक स्थलों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने यातायात को सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कलेक्टर और एसपी ने मंदिरों में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस नए अंदाज में किए गए निरीक्षण को लोग काफी सराह रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी, सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, स्वच्छता निरीक्षक अनुपम पाठक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
