भिंड के लहार में खाद वितरण विवाद पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक निलंबित

भिंड के लहार में खाद वितरण विवाद पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक निलंबित

भिण्ड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने अनुशासनहीन आचरण के चलते प्रधान आरक्षक रामराज गुर्जर को निलंबित कर दिया है।

Bba

जानकारी के अनुसार, खाद वितरण के दौरान किसानों से हाथापाई करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

लहार एसडीएम की अनुशंसा एवं प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )