हार-जीत का खेल बना मुसीबत, इंदरगढ़ पुलिस ने पकड़े सात जुआरी

हार-जीत का खेल बना मुसीबत, इंदरगढ़ पुलिस ने पकड़े सात जुआरी

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ की फड़ पर छापा मारते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹20,200 नगद और एक ताश की गड्डी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेवढ़ा रोड स्थित एक स्थान पर जुआरी हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते सात आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )