ग्वालियर में खल्लासिपुरा के राजा गणपति की शोभायात्रा 8 घंटे में सिर्फ 200 मीटर आगे बढ़ी, रामदास घाटी पर अटकी —प्रशासनिक इंतज़ामों पर उठे सवाल

ग्वालियर में खल्लासिपुरा के राजा गणपति की शोभायात्रा 8 घंटे में सिर्फ 200 मीटर आगे बढ़ी, रामदास घाटी पर अटकी —प्रशासनिक इंतज़ामों पर उठे सवाल

ग्वालियर। गणेश उत्सव के समापन पर शनिवार को ग्वालियर शहर में गणपति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 2 बजे खल्लासिपुरा के राजा गणपति नगर भ्रमण पर निकले, लेकिन 8 घंटे बीत जाने के बाद भी शोभायात्रा महज 200 मीटर की दूरी ही तय कर सकी। देर रात तक शोभायात्रा रामदास घाटी पार नहीं कर पाई।

लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन के तमाम इंतजामों के बावजूद भीड़ और अव्यवस्था के कारण शोभायात्रा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों और भक्तों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

गणपति विसर्जन के मौके पर शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। शोभायात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे भी आयोजित किए गए हैं, जिससे भीड़ और बढ़ गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन भीड़ नियंत्रण में पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )