इंदरगढ़ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन: जिला अध्यक्ष अशोक दांगी का भव्य स्वागत, भाजपा पर वोट चोरी के आरोप

इंदरगढ़ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन: जिला अध्यक्ष अशोक दांगी का भव्य स्वागत, भाजपा पर वोट चोरी के आरोप

दतिया (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): इंदरगढ़ नगर में कांग्रेस की रैली एवं आमसभा का आयोजन बावड़ी सरकार मंदिर परिसर में किया गया। यह आयोजन कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के प्रथम नगर आगमन पर किया गया।

नगरवासियों ने जगह-जगह तुलादान, फूल वर्षा और “कांग्रेस जिंदाबाद” नारों के साथ जिला अध्यक्ष अशोक दांगी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद बावड़ी सरकार मंदिर परिसर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक एवं आमसभा हुई।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक दांगी, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव कौशल यादव ने कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा की वोट चोरी का सच उजागर कर दिया है। इसके बाद से भाजपा का असली चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है। केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार मतदाताओं का अपमान करते हुए वोट चोरी कर सत्ता में बनी हुई है।”

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )