दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका: इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का हाथ

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): कांग्रेस पार्टी को दतिया में बड़ा झटका लगा है। किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
शनिवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में राकेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
राकेश शर्मा ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं।
सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
