ग्वालियर के महराज बाड़े पर धंसी सड़क, लोगों ने कहा – यहां तो सुरंग नजर आ रही है!

ग्वालियर के महराज बाड़े पर धंसी सड़क, लोगों ने कहा – यहां तो सुरंग नजर आ रही है!

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की पोल खोल दी है। महराज बाड़े क्षेत्र में बुधवार को अचानक सड़क धंस गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे सुरंग जैसी जगह बन गई है, जो गंभीर खतरे का संकेत है। शहर में पिछले कुछ दिनों से जगह-जगह सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों है। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की वजह से यह स्थिति बनी है। बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिन्हें देखते न पाने से लोग घायल भी हो रहे हैं।

बावजूद इसके प्रशासन मौके पर सिर्फ औपचारिकता निभाता नजर आ रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )