गौशालाओं के भुगतान से लेकर 25 लाख तक के कार्यों के अधिकार तक, दतिया में सरपंच संघ की बड़ी पहल

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया में मंगलवार को राष्ट्रीय सरपंच संघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े से मिला और 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे सरपंचों ने अपनी मांगों में कहा कि गौशालाओं के भुगतान में सरपंच की अनुमति अनिवार्य की जाए, उप-यंत्रियों के सेक्टर का बदलाव एक सप्ताह में किया जाए और ग्राम पंचायतों को 25 लाख रुपये तक के कार्य कराने का अधिकार दिया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं, तो वे जिलेभर में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
