राहुल गांधी के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा, दतिया में किया पुतला दहन

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय के पास संगीता लॉज के सामने किया गया, जहाँ महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, मीनाक्षी कटारे, क्रांति राय, गिन्नी राजा, बृजेश यादव, अक्कू दुबे, बृजेश दुबे, पुतीन टिलवाली, डॉ. राजू त्यागी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
