दतिया में सहकारी सोसायटी संचालकों का हंगामा: नगद खाद बिक्री बंद करने की मांग पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”

दतिया में सहकारी सोसायटी संचालकों का हंगामा: नगद खाद बिक्री बंद करने की मांग पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”

दतिया. (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया में सोमवार को जिला सहकारी सोसायटी संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संचालकों ने संस्थाओं में हो रही नगद खाद बिक्री को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान करीब 50 प्रबंधक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान संचालकों ने नारे लगाए — “सहकारिता यूनियन जिंदाबाद, नगद खाद वितरण बंद करो।”

संचालकों ने बताया कि नगद खाद वितरण से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। किसानों द्वारा संस्था कर्मचारियों पर झूठी शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, साथ ही खाद की आपूर्ति को लेकर अनावश्यक दबाव भी बनाया जाता है। इन परिस्थितियों के चलते कर्मचारियों पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

इसके अलावा, संचालकों ने यह भी कहा कि संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )