दतिया आंगनवाड़ी भर्ती में बड़ा घोटाला, कांग्रेस ने खोला राज

दतिया आंगनवाड़ी भर्ती में बड़ा घोटाला, कांग्रेस ने खोला राज

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला बाल विकास विभाग में हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस के अनुसार, छोटू गौतम एडवोकेट ने भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों के कूट-रचित और फर्जी प्रस्तुत होने का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि भर्ती में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों और भोपाल तक के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पूरे जिले में भ्रष्टाचार किया गया।

अशोक दांगी ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में लाखों रुपये का गबन और बड़े स्तर का घोटाला हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र गुर्जर, विक्रम दांगी, आशीष तिवारी, सुरेश यादव और जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )