दतिया में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति रसोई में पहुंचा तो पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन

दतिया में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति रसोई में पहुंचा तो पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में देर रात एक 45 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब पति ने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। पुलिस ने रविवार को शव का पीएम कराकर सब परिजनों को सौंप दिया है।

महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक महिला की पहचान इमलिया गांव निवासी गीता सेन पत्नी राजकुमार सेन के रूप में हुई है। राजकुमार सेन खेती-किसानी का काम करते हैं। दंपति का एक 24 वर्षीय बेटा भी है। महिला ने देर रात अपने रसोई घर में छत की म्यार से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूलकर अपनी जान दे दी।

घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 6 बजे पति राजकुमार सेन नींद से जागे और रसोई में गए। उन्होंने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही दुरसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पर शव का पीएम किया गया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )