दतिया में खौफनाक टक्कर! चाचा ढाबा के पास बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

दतिया में खौफनाक टक्कर! चाचा ढाबा के पास बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया-भांडेर रोड पर चाचा ढाबा के पास इमिलिया गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सौरभ झा और आकाश कोरी के रूप में हुई है। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों मृतक युवक दबोह से दतिया लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही दुरसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )