पर्यटन विकास पर फोकस: दतिया पहुंचे शिवशेखर शुक्ला, प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायज़ा

पर्यटन विकास पर फोकस: दतिया पहुंचे शिवशेखर शुक्ला, प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायज़ा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): प्रमुख सचिव पर्यटन एवं निदेशक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने गुरुवार को पीताम्बरा पीठ पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने सीतासागर के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि चूंकि मल्टीलेवल पार्किंग सीतासागर के समीप स्थित है, इसलिए बारिश के दौरान जलभराव की संभावना बनी रहती है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही, अधिकारियों को पुनः जांच कर संशोधित एस्टीमेट (Revised Estimate) तैयार करने और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने करणसागर तालाब स्थित राजबाग मुक्तिधाम एवं छतरियों का निरीक्षण किया और वहां बने कैफेटेरिया को किसी प्राइवेट वेंडर को संचालन हेतु देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के क्रम में शुक्ला ने प्राचीन धरोहर एवं पुरातत्व स्थल वीर सिंह पैलेस का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया।

इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, मुख्य अभियंता पर्यटन दिलीप श्रीवास्तव, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, अधीक्षण यंत्री राजीव श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट प्रतीक राय, अधिशासी अभियंता अरुण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )