भिण्ड में सियासी आग: पूर्व मंत्री राकेश चौधरी का पुतला जलाया, पुलिस रही अलर्ट, जानिए पूरा मामला

भिण्ड में सियासी आग: पूर्व मंत्री राकेश चौधरी का पुतला जलाया, पुलिस रही अलर्ट, जानिए पूरा मामला

भिण्ड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): शहर के गौरी सरोवर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे भाजपा के किसान युवा नेता महेंद्र सिंह कुशवाह और उपेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्र हुए और पूर्व कांग्रेस मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी का पुतला दहन किया।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली और देहात पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुतले में विस्फोटक सामग्री भी पाई गई, लेकिन नगर निरीक्षक की सतर्कता से उसे समय रहते अलग कर दिया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

युवाओं का आक्रोश इस बात को लेकर था कि जब किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे थे, तब इस मुद्दे को उठाने के लिए भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह जिला कलेक्टर के बंगले पहुंचे थे। इस पर कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री राकेश सिंह ने विधायक कुशवाह की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी कर दी थी।

इसी टिप्पणी का विरोध जताने के लिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने गौरी सरोवर पर पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया और पुतला दहन के बाद सभी को वापस भेज दिया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )