दतिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को भांडेर से पकड़ा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भांडेर पुलिस ने बाईपास रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।
जानकारी देते हुए बुधवार को भांडेर पुलिस ने बताया कि आरोपी के द्वारा सितम्बर 2023 में एक नाबालिक किशोरी का अपहरण कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
