कलेक्टर वानखडे के साथ बच्चों ने मनाया रंगीन गणेशोत्सव, शिक्षा और संस्कार का संदेश भी दिया

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने अपने परिवारजनों के साथ दतिया के वार्ड न. 34 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, स्टेशन रोड पोल फैक्ट्री में पहुंचकर उत्सव की धूम बढ़ाई।
कलेक्टर वानखडे ने गोद ली गई आंगनवाड़ी पर विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की और बच्चों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक गणेशोत्सव मनाया। रंग-बिरंगे माहौल और सजावट के बीच कलेक्टर ने बच्चों को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया।
बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था और उन्होंने पूरे जोश के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत में भाग लिया।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
